Site icon जनता की आवाज

Vande Bharat Train: अब महज तीन घंटे में तय कर सकेंगे दिल्ली से चंडीगढ़ का सफर 2022

Vande Bharat Train

Vande Bharat Train

Vande Bharat Train: आमतौर पर आप दिल्ली से चंडीगढ़ का सफर 5 से 6 घंटे में पूरा करते हैं. लेकिन अब आपकी ये दूरी और भी कम होने वाली है,,जी हाँ,, रेलवे लगातार यात्रियों की सुविधा को सुलभ बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. अब आप महज 3 घंटे में दिल्ली से चंडीगढ़ का सफर तय कर सकेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई वंदे भारत ट्रेन Vande Bharat Train का उद्घाटन किया. यह देश में शुरू की जाने वाली चौथी वंदे भारत ट्रेन Vande Bharat Train है जोकि पहले की तुलना में एडवांस वर्जन है. यह वजन में भी हल्की है और कम समय में हाई स्पीड पकड़ सकती है.दोस्तों ट्रेन दिल्ली से ऊना के अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन तक चलेगी. नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन Vande Bharat Train बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी. अंबाला, चंडीगढ़, आनंदपुर साहिब और ऊना में इसका स्टॉप होगा. ट्रेन केवल 52 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेगी.

पहले की Vande Bharat Train से ज्यादा एडवांस है ट्रेन

हिमाचल को देश की चौथी वंदे भारत ट्रेन Vande Bharat Train की सौगात मिल रही है. यह पहले की वंदे भारत ट्रेनों से ज्यादा एडवांस है. पीएम के वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने से हिमाचल के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और वहां के लोगों को यात्रा करने में भी सुविधा मिलेगी.यह ट्रेन अंब अंदौरा से दोपहर एक बजे और नई दिल्ली से सुबह करीब 5:50 बजे चलेगी। इससे ऊना से दिल्‍ली का सफर करीब सवार पांच घंटे में तय होगा। रेलवे द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन नई दिल्ली से सुबह 5:50 पर चलेगी। नई दिल्ली के बाद उसका पहला स्टेशन अंबाला होगा, जहां पर यह ट्रेन 8:00 बजे पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी।

यह देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है

यह ऊना हिमाचल 10.34 बजे पहुंच जाएगी। इसके बाद यह 11.05 बजे अपने गंतव्य अंब अंदौरा पहुंच जाएगी। वापसी में यह ट्रेन अंब-अंदौरा से दोपहर बाद एक बजे रवाना होगी। शाम में 18.25 बजे यह ट्रेन नई दिल्ली पहुंच जाएगी। दोस्तों यह देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है। पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नई दिल्ली से वाराणसी के रूट पर चलती है। दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नई दिल्ली से कटड़ा के बीच चलाई गई थी। तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरूआत पिछले दिनों ही हुई है। यह नई पीढ़ी की वंदे भारत एक्सप्रेस है जो अहमदाबाद के पास स्थित गांधीनगर कैपिटल से मुंबई सेंट्रल के बीच चलती है। सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव पर 75 वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का लक्ष्य रखा है।

इसे कई हाईटेक तकनीक से लैस किया गया है

दोस्तों नई वंदे भारत ट्रेन में ऑटोमेटिक दरवाजे, एयर कंडीशनर कोच और घूमने वाली कुर्सी है। इस कुर्सी को 180 डिग्री तक घुमाया जा सकता है। ट्रेन में जीपीएस आधारित सूचना सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, वैक्यूम आधारित बायो शौचालय हैं। इसे कई हाईटेक तकनीक से लैस किया गया है। इस ट्रैन से आपको सफर करने पर थकान बिल्कुल भी नहीं होगी। इसकी सीटों को आरामदायक बनाने के साथ इसमें पावर बैकअप की भी व्यवस्था की गई है। पावर फेल होने पर भी तीन घंटे तक ट्रेन में पावर रहेगी। इस ट्रेन को बेहद सुरक्षित बनाया गया है। इसे सुरक्षा कवच से भी लैस किया गया है।

Exit mobile version