राज्य
Trending

APRO भर्ती परीक्षा 2022 (APRO answer key 2022 )की आंसर की जारी ,सवाल और जवाब पर 2 मई तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

RSMSSB APRO answer key 2022: RSMSSB ने 24 अप्रैल (रविवार) को APRO परीक्षा 2022 आयोजित की थी। RSMSSB APRO कुल 76 पदों को भरने के लिए ये भर्ती अभियान चला रहा है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

RSMSSB APRO answer key 2022: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (Rajasthan Subordinate and Ministerial Services Selection Board, RSMSSB) ने सहायक जनसंपर्क अधिकारी (Assistant Public Relations Officer, APRO) परीक्षा 2022 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट भर्ती rajasthan.gov.in पर प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी की जांच कर सकते हैं। अगर किसी अभ्यर्थी को किसी सवाल या फिर जवाब में आपत्ति हो तो वह 100 रुपए का शुल्क देकर अपनी आपत्ति 30 अप्रैल से 2 मई तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करवा सकता है।

दरअसल, APRO भर्ती के लिए 24 नवंबर 2021 को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने विज्ञप्ति जारी की थी। उस समय अनुसूचित क्षेत्र के लिए अलग से पद स्वीकृत नहीं किए गए। ऐसे में संशोधित विज्ञप्ति जारी कर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 7 पद रखे गए। ऐसे में अब गैर अनुसूचित क्षेत्र के 69 और अनुसूचित क्षेत्र के 7 पदों के लिए अभ्यर्थियों का सिलेक्शन किया जाएगा।बता दें कि राजस्थान में 76 पदों के लिए APRO भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसके लिए प्रदेशभर के 6 हजार 698 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इस दौरान प्रदेशभर के अभ्यर्थियों की परीक्षा जयपुर में एक ही पारी में आयोजित हुई थी।

RSMSSB APRO answer key 2022 download करने के स्टेप्स (steps )
-आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
-होमपेज पर, “समाचार अधिसूचना” पर क्लिक करें।
-अब APRO answer key लिंक पर क्लिक करें।
-answer key जांचें और डाउनलोड करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button